खबर लहरिया ताजा खबरें महोबा के बरबई गांव में गौशाला में जानवर बेहाल

महोबा के बरबई गांव में गौशाला में जानवर बेहाल

Mahoba News, Hindi News

महोबा जिला, के बरबई गाँव मे प्रधान के तहत जनवरी के महीना से गौशाला बनी है। पर आज तक सरकार की तरफ से खाने की कोई ब्यवस्था नही की गई है। जिससे जानवर मारने की कगार में आ गए हैं।
लोगो का मानना है कि पहले जब किसी ब्यक्ति से कोई गाय मार जाति थी तो लोग उसको गाँव मे छूते नही थे। पानी नही भरने देते थे। लोग उसको बुरी नजर से देखते थे। पर यहां पर लगभग ढाई सौ जानवर घुसे है। जिनके खाने के लिए कुछ नहीं है। जानवर मरने की स्थिति में आ गया है। सरकार ने जानवर बंद करा कर अच्छा किया है। पर उनके खाने पीने की कोई सुविधा नही है। अगर जानवर मरते है तो इसका जिम्मेदार अधिकारी होगा।
अगर कोई जानवर एक्सीडेंट या किसी के मरने से मौत होती है तो संगठन के लोग हावी होते है। पर जनवरी के महीने से जानवर बंद है कोई अधिकारी देखने तक नही आये।

प्रधान देवीचरन का कहना है कि हमने कई बार डीएम एसडीएम को दरखास दी है। पर कुछ नही हुआ। अभी तक हम अपने घर से लगभग 2लाख रुपये का भूसा खरीद कर जानवरो को खिला चुके है। अब हमारे पास कोई गुंजाइश नहीं है। जानवर मरे या जिये हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हमारी गौशाला को प्रशाशन ने शामिल नही की। जिससे हमे आगे की कोई उम्मीद हो कि हमारे यहां जानवरो के लिए कोई बजट आएगा। जब कि सचिव के द्वारा जानवरो को बंद करवाया गया है।