आईसीसी (ICC) महिला टी – 20 वर्ल्ड कप 2026 की पूरी जानकारी शेड्यूल कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट न कुल 12 टीमें भाग लेंगी और इसके मुक़ाबले 12 जून से 5 जुलाई तक खेले जाएंगे। मैच की मेज़बानी इंग्लैंड करेगा जहां उद्घाटन मैच 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा।
इस कॉम्पिटिशन का यह 10वां एडिशन है जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स इस इवेंट में अपनी जगह पक्की करने वाली आखिरी चार टीमें थीं जो पिछले महीने नेपाल में हुए ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के ज़रिए आगे बढ़ीं।
भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल
14 जून रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
17 जून बुधवार : भारत बनाम नीदरलैंड, हेडिंग्ले
21 जून रविवार: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
25 जून गुरुवार: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
28 जून रविवार: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
Save the dates 🗓️
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s #T20WorldCup 2026 🏆
Details ➡️ https://t.co/ZijM7mQU38 pic.twitter.com/rH9LyzEo6B
— ICC (@ICC) February 24, 2026
कब होगा भारत – पाकिस्तान का मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेंस टी20 वर्ल्ड कप में मैदान खचाखच भरा नजर आया था। अब महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान की जंग की तैयारियों में फैंस जुट जाएंगे। 14 जून को दोनों टीमें एजबेस्टन के मैदान में खेलने उतरेंगी। महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है।
12 टीमों को 2 ग्रुप में रखा गया है
ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड है।
ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम है।
टीम इंडिया ने अभी तक नहीं जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
भारत ने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारत अब सबसे छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट में ट्रॉफी का सूखा समाप्त करना चाहेगा। इस बार टीम इंडिया की नजरें महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी। भारत की महिला टीम इस वक्त टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
टूर्नामेंट का महत्व और पिछला रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा है कि विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना महिला क्रिकेट के लिए एक अहम कदम है। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में बढ़ते निवेश, बेहतर आयोजन और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का प्रतीक है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब जीता है। इंग्लैंड ने 2009 में पहला संस्करण जीतकर इतिहास रचा था जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में 2026 का यह वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक होने वाला है और फैंस को एक नई चैंपियन टीम मिलने की भी उम्मीद है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



