खबर लहरिया छतरपुर महिलाओं और बच्चों ने पानी की समस्या को लेकर छतरपुर में किया चक्काजाम

महिलाओं और बच्चों ने पानी की समस्या को लेकर छतरपुर में किया चक्काजाम

Chhatarpur News, Hindi News

पानी की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड के लोग वार्डवा सियों ने बच्चों एवं महिलाओं सहित रोड पर किया चक्काजाम ।

 छतरपुरजिले के वार्ड नंबर 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संकट मोचन के पास सभी वार्ड वासियों ने मिलकर रोड पर चक्का जाम किया।लोगो ने बताया   कि पूरा वार्ड पानी की समस्या से 5साल से जूझ रहा है । उनकी पानी की समस्या का निवारण आज तक नहीं किया गया लोगों का कहना है कि नगर पालिका में नल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी भी जमा है। लेकिन आज तकपूरे वार्ड में नल के पानी की सप्लाई नहीं देखी गई।