खबर लहरिया ताजा खबरें महिलाएं और लड़कियां नीबू, कद्दू क्यों नहीं काट सकती, देखिये बोलेंगे बुलवायेंगे हंस कर सब कह जायेंगे

महिलाएं और लड़कियां नीबू, कद्दू क्यों नहीं काट सकती, देखिये बोलेंगे बुलवायेंगे हंस कर सब कह जायेंगे

दोस्तों फिर से मै हाजिर हू एक नये मुद्दे के साथ नारीवादी चश्मे के साथ। कुछ अटपटी चटपटी बातों के साथ। दोस्तों बहुत सी बातें हमारे दिमाग मे बचपन से ये बात डाल दी जाती है बुजुर्ग बडे हमें बताते हैं कि ये काम लड़कियों का है ये लड़को का है। ऐसी ही बचपन से सुनती चली आ रही एक बात वो कुछ समझी कुछ नहीं तो आज मै वही लोगों से जानना चाहूंगी। आपने भी सुना है होगा कहते हैं महिलाओं को निबू नहीं काटना चाहिए ,कद्दू नहीं काटना चाहिए। पर क्यो ? मुझे तो नहीं पता चलिए फिर पूछते हैं आखिर क्या राज है इसके पिछे

महिलाओं से सवाल 

नीबू और कद्दू घर मे आता है तो कौन काटता है? 

क्यो बिटिया मेहरिया नहीं काट सकती? 

पाप लागी का बिटिया काट देंहे तो?

लडका कटिहे तो का होई? 

तो देखा छोटी छोटी चीजो मे भी महिला पूरूष मे भेदभाव होता है। कहने के लिए एक छोटी सी बात है लेकिन समझो तो बडी बात है रूढीवादी सोंच है इसके पिछे होगा क्या इससे अगर महिलाएं लडकियां निबू कद्दू काटेंगी तो क्या होगा। 

पूरूषो से सवाल 

निबू कद्दू कौऊन काटत है घर मा? 

अगर घर मा पूरूष न होएं तो का करत हौ? 

तुम्हें का लागत है या सही है? 

कैसा लगा आज का मेरा ये शो अगर मेरा शो पसंद आया हो तो लाइक करे शेयर करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सस्क्ईब करे और कमेंट जरूर से जरूर करे आपके कमेंट का हमे इन्तेज़ार रहता है? प्लीज़ अगर आपको लगता है की कोई ऐसा मुद्दा है? जो हमारे शो का मुद्दा बने तो जरूर हमे कमेंट मे बताएं हम जरूर शामिल करेंगे? 

तो दोस्तों चलती हू मै अब फिर आऊंगी एक नये मुद्दे के साथ नारीवादी चश्मे के साथ।