खबर लहरिया Blog Weather update : यूपी में बारिश, दिल्ली में घना कोहरा और बिहार में धूप, जानें 4 फ़रवरी से लेकर 9 फ़रवरी तक का मौसम अपडेट

Weather update : यूपी में बारिश, दिल्ली में घना कोहरा और बिहार में धूप, जानें 4 फ़रवरी से लेकर 9 फ़रवरी तक का मौसम अपडेट

दिल्ली में दो-तीन दिनों से सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं इस समय दो दिनों से यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी सम्भावना है। बिहार में फ़िलहाल मौसम शुष्क है और सुबह के समय कोहरा और दिन में धूप निकली हुई है।

बाँदा में बारिश, बाँदा बस अड्डे की तस्वीर (फोटो साभार : खबर लहरिया)

यूपी का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। कई जगह बारिश होने की सम्भावना है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आज 3 फरवरी को यूपी के 30 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, अयोध्या और आगरा जैसे शहरों में भी कोहरा, शीत लहर और बादल छाए रहने की सम्भवना है।

अयोध्या में सुबह के समय घना कोहरा (फोटो साभार : खबर लहरिया)

इन इलाकों में बिजली गिरने की सम्भावना

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज‑चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

4 फ़रवरी से 8 फ़रवरी तक मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार 4 फ़रवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ इलाकों में कहीं कहीं बारिश होने सम्भवना है। इसके बाद 5 फ़रवरी से 8 फ़रवरी तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इस बीच किसी तरह की चेतवानी नहीं है।  आप यूपी के मौसम के बारे में आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/lucknow/mcdata/state.pdf पर जाकर देख सकते हैं।

दिल्ली का मौसम अपडेट

फ़िलहाल दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। इसकी वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स में देरी हो रही है। घने कोहरे के चलते दृश्यता 0 है यानी कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से सड़क और हाईवे पर वाहनों का चलना खतरे भरा है। आज मंगलवार 3 फ़रवरी को घने कोहरे की आशंका जताते हुए येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया कि कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

4 फ़रवरी से लेकर 9 फ़रवरी तक मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 3 फ़रवरी से लेकर 5 फरवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है इसमें आसमान में बादल छाए रहने और कई जगह सुबह के समय घना कोहरा रहने की सम्भावना है। 6 फ़रवरी से लेकर 9 फ़रवरी तक बादल छाए रहने और 20-30 किमी की रफ़्तार से ठंडी हवा चलने की सम्भावना है।  आप दिल्ली के मौसम के बारे में आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/newdelhi/mcdata/delhi_forecast.pdf पर जाकर देख सकते हैं।

 

बिहार का मौसम अपडेट

बिहार में कुछ दिनों से मौसम शुष्क है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग पटना की रिपोर्ट के अनुसार आज 3 फ़रवरी के लिए कोई चेतवानी नहीं दी गई है लेकिन 4 से 5 फ़रवरी को कुछ जिलों में घने कोहरे छाए रहने की सम्भवना है। आप नीचे दिए गए फोटो में जिलों के नाम देख सकते हैं। आप सोशल मीडिया X पर भी ताजा मौसम का हाल देख सकते हैं। इसके लिए आप https://x.com/imd_patna/status/2018561046693442007?s=20 इस पर क्लिक कर सकते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *