खबर लहरिया Blog Weather Update: कई राज्यों में भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट ज़ारी, देखें IMD की रिपोर्ट

Weather Update: कई राज्यों में भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट ज़ारी, देखें IMD की रिपोर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट ज़ारी करने के साथ-साथ भारी वर्षा, अत्यधिक कोहरा व भारी ओलावृष्टि होने की संभावना जताते हुए चेतावनी ज़ारी की है।

Weather Update, indian Meteorological Department issues orange alert with heavy rain and hailstorm in many states

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट ज़ारी किया है। इसके साथ ही कई राज्यों में भारी वर्षा, घने कोहरे व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। यह कुछ राज्य हैं :- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर,अरुणाचल प्रदेश इत्यादि।

ये भी देखें – Astha Special Train: हरिद्वार-अयोध्या के बीच चलेगी ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’

ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य

– उत्तराखंड में 31 जनवरी को भारी वर्षा (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है।
– जम्मू और कश्मीर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को भारी वर्षा (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है।
– हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को भारी वर्षा (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है।
– अरुणाचल प्रदेश में 2 फरवरी को भारी वर्षा (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है।

घने कोहरे वाले राज्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 जनवरी 2024, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 जनवरी और 1 फरवरी 2024, पंजाब में 30 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को रात और सुबह के समय अधिक घने कोहरे (दृश्यता <50 मीटर) छाये रहने की आशंका जताई गई है।

ओलावृष्टि वाले राज्य

हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 जनवरी 2024 को
उत्तराखंड में 31 जनवरी और 01 फरवरी 2024 को
पंजाब में 31 जनवरी 2024 को
हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी 2024 को
जम्मू और कश्मीर में 31 जनवरी 2024 को
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 जनवरी और 2 फरवरी 2024 को थोड़ी मात्रा में ओलावृष्टि की संभावना है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke