खबर लहरिया Blog Weather Update/Forecast: धूल भरी आंधी, तूफ़ान ने मौसम बदलने का दिया संकेत, दिल्ली, एमपी और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी बारिश – मौसम विभाग

Weather Update/Forecast: धूल भरी आंधी, तूफ़ान ने मौसम बदलने का दिया संकेत, दिल्ली, एमपी और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी बारिश – मौसम विभाग

पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और तेज धूप और लू (गर्म हवा) ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आज भी देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में अभी भी तेज धूप निकली हुई है और बहुत गर्मी भी है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आज तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

धूप में स्कूल के बच्चे

चिलचिलाती धूप में घर को लौटती स्कूल की छात्राएं (फोटो साभार: खबर लहरिया)

दिल्ली NCR में कल सोमवार 27 अप्रैल को रात में तेज आँधी और तूफ़ान ने मौसम का हाल बदल दिया। आंधी के साथ धूल ने कुछ देर के लिए सब कुछ धुंधला कर दिया था। मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दिया। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को फिर से तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी में बारिश और आंधी तूफ़ान कब तक

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से लेकर 2 मई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से लेकर 1 मई तक हल्की/मध्यम बारिश और हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की आशंका है।

यूपी का बाँदा जिला देश का सबसे गर्म इलाका

मौसम विभाग ने सोमवार 27 अप्रैल को बताया कि उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है।

बांदा के अलावा, झांसी भी भारत के उन शहरों की सूची में शामिल है, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कब तक बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज 28 अप्रैल से 2 मई तक छिटपुट बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल से 1 मई तक गरज के साथ तेज हवाएं (50-70 किमी प्रति घंटा) चलेंगी।

दिल्ली में बारिश और आंधी कब तक

दिल्ली में मंगलवार, 28 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की सम्भावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ-साथ गरज, बिजली और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 30 अप्रैल तक बनी रहने की संभावना है।

बिहार में बारिश और आंधी कब तक

बिहार में भी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवा, आंधी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पटना मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक यह स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान मौसम 24 से 25 डिग्री सेल्सिस तक रहेगा। इसके बाद से 1 और 2 अप्रैल को बादल छाए रहने की उम्मीद है।

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि

आज मंगलवार 28 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। कल 29 अप्रैल बुधवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि हो सकती है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *