भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 जनवरी 2026 तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में शीत लहर और सुबह के समय अत्यधिक कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी इस हफ़्ते शीत लहर जारी रहने की संभावना है।
उत्तरी और हिमालयी राज्यों के कुछ हिस्सों में पहले से ही ठंड के दिन देखे जा रहे हैं और कई क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार 6 जनवरी को भविष्यवाणी की, कि पहाड़ी राज्य में 12 जनवरी तक शुष्क मौसम रहेगा, हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर बहुत हल्की बर्फबारी हुई है।
यूपी का मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी कोहरा और शीत लहर (ठंडी हवा) चल रही है। इसकी वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कोहरे की वजह से लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई स्टेशनों पर 100 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 17-17 घटें लेट हैं। लखनऊ और प्रयागराज में उड़ानें 6-6 उड़ानें लेट हैं। दम्मन से आने वाली फ्लाइट 9 घंटे देरी से आई। ऐसे ही कानपुर सहित अन्य एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गई है।
लखनऊ में स्कूल बंद
लखनऊ जिला प्रशासन ने जिले में कक्षा 8 तक की स्कूली छुट्टियों को 8 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगी।
लखनऊ जिले में शीत लहर/ घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए और मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, सभी बोर्डों के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय – जिनमें परिषद/प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और सरकारी/गैर-सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान शामिल हैं – जो पूर्व-प्राथमिक से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित करते हैं, 08.01.2026 तक बंद रहेंगे,” लखनऊ जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है।
यूपी में 7 जनवरी से 12 तक मौसम अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान लखनऊ के अनुसार 7 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और घना कोहरे रहने की सम्भावना है। आप इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/lucknow/mcdata/state.pdf पर क्लिक कर के देख सकते हैं।
बिहार का मौसम अपडेट
बिहार में अभी मौसम ठंडा और शुष्क है, सुबह-शाम कोहरे के साथ। कल मंगलवार 6 जनवरी को पटना हवाई अड्डे पर हवाई यातायात प्रभावित रहा क्योंकि घने कोहरे और ठंड के मौसम के कारण उड़ानें रद्द और देरी से उड़ान भरी।
रेल प्रशासन ने कोहरे और ठण्ड को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। हिदुस्तान न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार नीचे रद्द की ट्रेनों की सूची दी गई है।
- चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस 2 मार्च तक,
- कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी तक,
- आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी तक
- अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक,
- बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द रहेगी
आपको बता दें कि आने वाले 2-3 दिनों में तापमान नीचे रहेगा, हल्की धूप मिलेगी लेकिन ठंड बनी रहेगी। बिहार में 7 जनवरी से 12 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय घने कोहरे की सम्भवना है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मौसम अपडेट की जानकारी ले सकते हैं।
दिल्ली का मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी, 2026 को दिल्ली में ठंड का मौसम जारी रहेगा, न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होकर यह खराब श्रेणी में आ गया है। आप एक्यूआई की वेबसाइट पर जाकर दिल्ली के मौसम के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
ठण्ड और प्रदूषण की मार
यूपी, बिहार और दिल्ली में जहां जितनी ठण्ड और शीत लहर है वहीं प्रदूषण की वजह से AQI ख़राब श्रेणी और गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता कई दिनों से बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी AQI खराब दर्ज किया जा रहा है। बिहार में पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में प्रदूषण स्तर सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदूषण और ठंड के मेल से सांस की बीमारियों, आंखों में जलन, खांसी और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों में।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



