खबर लहरिया Blog Weather Update 2024: घने कोहरे, गंभीर शीत लहर व अत्यधिक ठंड को लेकर इन जगहों पर ज़ारी ‘कोल्ड अलर्ट, जानें मौसम विभाग की रिपोर्ट 

Weather Update 2024: घने कोहरे, गंभीर शीत लहर व अत्यधिक ठंड को लेकर इन जगहों पर ज़ारी ‘कोल्ड अलर्ट, जानें मौसम विभाग की रिपोर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में गंभीर शीत लहर, अत्यधिक ठंड व घने कोहरे की चेतावनी ज़ारी की है।

Weather Update 2024, severe Cold alert issued in many states, know imd report

                                                                                                  घने कोहरे की सांकेतिक तस्वीर ( फोटो – एएनआई)

#WeatherUpdateउत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिन दिनों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे होने की संभावना है- भारतीय मौसम विज्ञान विभग ने अपने X पर यह जानकारी आज सांझा की। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे, गलाने वाली शीत लहर व ठंड से अत्यधिक ठंड को लेकर अलर्ट ज़ारी कर दिया है। 

हरियाणा-चंडीगढ़ मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने कोल्ड अलर्ट ज़ारी करते हुए बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 17 से 19 जनवरी, 2024 से ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है।इसके साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 18 से 19 जनवरी के दौरान और अलग-अलग स्थानों में 20 से 21 जनवरी के दौरान रात/ सुबह के घंटो में जहां से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 और 18 जनवरी, 2024 को अलग-अलग हिस्सों में गंभीर से ठंडे दिन रहने की संभावना है। 

इसके अलावा 18 से 21 जनवरी, 2024 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर रात/सुबह के घंटो में घना कोहरा ((दृश्यता <50 मीटर) छाए रहने के संकेत दिए गए हैं। 

पंजाब मौसम अपडेट 

पंजाब में 17 से 19 जनवरी तक गंभीर ठंड होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पंजाब के कुछ स्थानों में 18 और 19 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है।  

पंजाब में 18 से 21 जनवरी के दौरान रात/सुबह के घंटो में बहुत ज़्यादा घने कोहरे रहने की संभावना के बारे में बताया गया है। 

राजस्थान मौसम अपडेट 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 17 और 18 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) छाए रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटो का मौसम अपडेट 

मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटो के दौरान आज सुबह 8:30 बजे पंजाब के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5°C रहा। वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों में तापमान 6-10°C के बीच रहा। 

बढ़ती ठंड, घना कोहरा और शीत लहर से लोगों को खुद को सुरक्षित रखने की ज़रूरत है क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकती है। जितना हो सके अपने घरों में रहें व खुद को गर्म रखें। 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke