खबर लहरिया Blog Weather Update 2024: गुजरात में भारी वर्षा से ‘रेड व ऑरेंज अलर्ट’ ज़ारी, 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update 2024: गुजरात में भारी वर्षा से ‘रेड व ऑरेंज अलर्ट’ ज़ारी, 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच जानें कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29 अगस्त से 4 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई है व कई क्षेत्रों में रेड व ऑरेंज अलर्ट भी ज़ारी किया है।

Weather Update 2024: 'Red and Orange Alert' issued due to heavy rain in Gujarat, know how the weather will be between 30 August to 4 September

                             अत्यधिक बारिश से हुए जलभराव की तस्वीर ( फोटो साभार – सोशल मीडिया)

गुजरात पिछले (Gujarat Weather) कई दिनों से भारी वर्षा का सामना कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में ‘रेड अलर्ट’ ज़ारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने शुक्रवार, 30 अगस्त के लिए जामनगर, पोरबंदर और द्वारका जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में आज बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बता दें, आईएमडी द्वारा अलर्ट ज़ारी करने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने 27 अगस्त को सभी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का आदेश ज़ारी किया था।

30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारत में मौसम का हाल | Weather update of India 30 Aug to 2 Sep

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29 अगस्त से 4 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी वर्षा होने की चेतावनी ज़ारी की है। जो इस प्रकार है :-

Weather update 2024: 30 अगस्त 2024 का मौसम

ओडिशा व तटीय कर्नाटक के इलाकों में रेड अलर्ट ज़ारी किया गया है। यहां अत्यधिक से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताया गई है। सौराष्ट्र व कच्छ, केरला, तेलंगाना,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक व तटीय आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी वर्षा होने को लेकर संकेत दिया गया है।

Weather update 2024: 31 अगस्त 2024 का मौसम

छत्तीसगढ़,ओडिशा,तटीय आंध्रप्रदेश,विदर्भ,तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में ‘ऑरेंज अलर्ट’ ज़ारी करने के साथ-साथ अत्यधिक से भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

Weather update 2024: 1 सितंबर 2024 का मौसम

विदर्भ व तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट ज़ारी किया गया है व अत्यधिक से भरी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Weather update 2024: 2 सितंबर 2024 का मौसम

मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा,गुजरात क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट ज़ारी किया गया है। इन जगहों पर अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

Weather update 2024: 3 सितंबर 2024 का मौसम

राजस्थान, मध्यप्रदेश, कोंकण व गोवा,गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र व कच्छ,मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक,अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिज़ोरम व त्रिपुरा में ‘येलो अलर्ट’ ज़ारी किया गया है। इन जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Weather update 2024: 4 सितंबर 2024 का मौसम

पूर्वी राजस्थान,मध्यप्रदेश, कोंकण व गोवा,गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटका,मध्य महाराष्ट्र,अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिज़ोरम व त्रिपुरा में “येलो अलर्ट’ ज़ारी करने के साथ भारी वर्षा का संकेत दिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा ज़ारी रेड,ग्रीन,येलो व ऑरेंज अलर्ट क्या है

Green Alert/ ग्रीन अलर्ट: ‘ग्रीन’ यानी हरा का अर्थ है ‘कोई चेतावनी नहीं’: अगर मौसम विभाग की वेबसाइट में आपका क्षेत्र हरे रंग के अंदर आ रहा है, इसका मतलब है कि वहां अधिकारियों को कोई कार्यवाही करने की ज़रूरत नहीं है। बस पूर्वानुमान है कि वहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15.6 मिमी से 64.4 मिमी बारिश को “मध्यम” माना जाता है।

Yellow Alert/ येलो अलर्ट: ‘पीला’ यानी ‘येलो’ अलर्ट का मतलब है होता है देखना। इसमें अधिकारियों को स्थिति पर हमेशा अपडेट रहने और होते रहने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, 64.5 मिमी से 115.5 मिमी बारिश को “भारी” वर्षा माना जाता है।

Orange Alert/ऑरेंज अलर्ट: ‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब है ‘अलर्ट यानी तैयार हो जाना।’ इसमें अधिकारियों से “तैयार रहने” की अपेक्षा की जाती है। ऑरेंज चेतावनी के दौरान पूर्वानुमान भारी से बहुत भारी वर्षा का होता है। आईएमडी के अनुसार, 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश को “बहुत भारी” वर्षा माना जाता है।

Red Alert/ रेड अलर्ट: ‘रेड’ अलर्ट का अर्थ “चेतावनी” है। यह अलर्ट अधिकारियों को जल्द से जल्द “कार्यवाही करने” के लिए कहता है जिसमें अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान होता है। आईएमडी ने बताया कि “लाल रंग की चेतावनी का मतलब ‘रेड अलर्ट’ नहीं है,” बल्कि इसका मतलब केवल “कार्रवाई करना” होता है। आईएमडी के अनुसार, 204.5 मिमी से अधिक बारिश को “बेहद भारी” वर्षा माना जाता है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *