खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: कंबल के लिए हफ़्तो तक इंतज़ार करने पर भी नहीं आ रहा नंबर

चित्रकूट: कंबल के लिए हफ़्तो तक इंतज़ार करने पर भी नहीं आ रहा नंबर

जिला चित्रकूट ब्लाक मऊ गांव मऊ और बरगढ़ मोड़ के रहने वाले लोगों की शिकायत है कि उन्हें अभी तक कंबल नहीं मिला है। मऊ हरजन बस्ती की महिलाएं कम्बल के लिए एक हफ़्ते से इंतज़ार कर रही है लेकिन उनका कहना है कि जो लोग कंबल के पात्र है, उन्हें ही जल्दी नहीं दिया जा रहा है। जिससे ठंड में लोगों काफ़ी परेशानी होती है।

मऊ के लेखपाल राममिलन का कहना है कि माऊ तहसील में कुल 1200 कंबल आये हैं। जिसमें 57 गांव हैं। जो लोग कंबल के पात्र है, उन्हें हर गांव में कंबल बांटा जाएगा। मऊ तहसीलदार शशिकांत माणि का कहना कि हर साल कंबल के लिए 50 हज़ार रूपए तक का बजट आता है। उन्हें पहले लोगों के हिसाब से सरकार को बजट देना होता है।

उनका कहना है कि वह लेखपाल से अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कंबल वितरण के लिए कहेंगे। ताकि लोगों को ज़्यादा परेशानी ना हो। बजट मिलने के बाद भी हफ़्तों तक लोगों को कंबल वितरण ना कर पाना, व्यवस्था की कमी को दर्शाता है। तहसीलदार और लेखपाल द्वारा समय से और पात्रता के अनुसार लोगों को अभी तक कंबल क्यों नहीं दिया गया?