खबर लहरिया Blog लखनऊ में लड़की को पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी फरार

लखनऊ में लड़की को पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी फरार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक द्वारा नाबलिग को थप्पड़ मारते हुए और गलियां देते हुए दिखाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अब भी फरार है। इस मामले की जाँच की जा रही है।

Video of girl being beaten in Lucknow goes viral, accused absconding

                                                                                                                             फोटो साभार – सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को 6 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक को नाबलिग को थप्पड़ मारते हुए और गलियां देते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अब भी फरार है। इस मामले की जाँच की जा रही है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, नाबलिग लड़की ने लखीमपुर खीरी के धौरहरा की रहने वाली है। वह गोमती नगर के विशाल खंड में अपने चाचा के पास रहती है। 12 जून की रात आरोपी प्रबल प्रताप सिंह का पुत्र संजय प्रताप सिंह घर आता था। आरोपी पर आरोप है कि वह उनकी प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता था। लखनऊ पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 427, 452 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गोमती नगर एसएचओ के मुताबिक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायेगी।

वीडियो में आरोपी किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा और गन्दी गालियां दे रहा है। लड़की के विरोध करने पर आरोपी प्रबल प्रताप सिंह उस नाबालिक लड़की को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है जो आप वीडियो में देख सकते हैं।

मामले को ऐसे 1 महीना होने को लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं। ये मामला सामने नहीं आता यदि वीडियो वायरल नहीं होता। लड़कियों के प्रति ऐसे बर्ताव के खिलाफ सख्त सजा होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं न न हो।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke