खबर लहरिया English Varanasi: मकान का छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा, 1 मजदूर की मौत और एक घायल

Varanasi: मकान का छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा, 1 मजदूर की मौत और एक घायल

वाराणसी के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। थाना सिगरा प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ निर्माण कार्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें –

महोबा: क्रेशर में करंट लगने से हुई मजदूर की मौत

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke