खबर लहरिया Blog Varanasi Lok Sabha Seat 2024: पीएम मोदी के नामंकन हेतु कार्यालय की हुई रंगाई-पुताई, इस दिन होगा नामंकन

Varanasi Lok Sabha Seat 2024: पीएम मोदी के नामंकन हेतु कार्यालय की हुई रंगाई-पुताई, इस दिन होगा नामंकन

वाराणसी की लोकसभा सीट से पीएम मोदी के अलावा इंडिया गठबंधन व कांग्रेस से उम्मीदवार के रूप में अजय राय व बहुजन समाज पार्टी से सैय्यद नेयाज अली प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Varanasi Lok Sabha Seat 2024, Office painted and decorated for PM Modi's nomination

                                            बाएं में बसपा उम्मीदवार सैयद नेयाज अली, बीच में पीएम मोदी व दाएं में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन उम्मीदवार अजय राय की तस्वीर

वाराणसी की लोकसभा सीट से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट को वीएआईपी सीट का नाम दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिषद में नामांकन पत्र भरे जाएंगे व पीएम मोदी भी यहीं अपना नामंकन पत्र भरेंगे। वीआईपी सीट व पीएम मोदी को देखते हुए परिषद में रंगाई-पुताई तो कहीं नक्कासी की जा रही है। सुरक्षा के इंतज़ामों पर भी काम किया जा रहा है।

वाराणसी में 7 मई से 14 मई के बीच नामंकन होने हैं। जानकारी है कि पीएम मोदी अपना नामंकन पत्र 13 मई को भरेंगे।

ये भी पढ़ें – “वो कहेंगे हिन्दू-मुसलमान, आप कहना किसान और जवान” – Yogendra Yadav । Exclusive Interview

नामांकन परिसर की रूप-रेखा बदली

Varanasi Lok Sabha Seat 2024, Office painted and decorated for PM Modi's nomination

                                                                                             वाराणसी के जिला निर्वाचन कार्यालय की तस्वीर

खबर लहरिया की रिपोर्ट के अनुसार, जिला अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के पास एक अतिरिक्त लोहे का मज़बूत गेट लगाया गया है। इसके अलावा कार्यालय के पूरे परिसर की दीवारों को रंगा गया है। उन पर गंगा घाट की चित्रकारी बनाई गई है।

Varanasi Lok Sabha Seat 2024, Office painted and decorated for PM Modi's nomination

                                                                                                   कार्यालय की दीवारों पर सांस्कृतिक कलाएं उकेरी गई हैं

सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इंटरलॉकिंग बदली गई है। वीआईपी के लिए अलग से कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें – वाराणसी से पीएम मोदी के सामने बसपा से सैयद अली उम्मीदवार, जानें सैयद अली के चुनावी मुद्दे

वाराणसी सीट से यह उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

Varanasi Lok Sabha Seat 2024, Office painted and decorated for PM Modi's nomination

                                                                                                  कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है

वाराणसी की सीट से पीएम मोदी के अलावा इंडिया गठबंधन व कांग्रेस से उम्मीदवार के रूप में अजय राय व बहुजन समाज पार्टी से सैय्यद नेयाज अली प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 10 मई को वाराणसी में नामांकन भरेंगे।

बता दें, वाराणसी में 1 जून को मतदान होने हैं व 4 जून को पूर्ण रूप से चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।

इस खबर की रिपोर्टिंग सुशीला देवी द्वारा की गई है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *