खबर लहरिया ताजा खबरें वाराणसी : 18 महिला सिपाहियों को परेड के दौरान दिया गया प्रमाण पत्र

वाराणसी : 18 महिला सिपाहियों को परेड के दौरान दिया गया प्रमाण पत्र

जिला वाराणसी में 5 जनवरी 2022 को पुलिस लाइन कमिश्नर ने दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार सम्मलित हुए। इस दौरान जिन महिला सिपाहियों का प्रथम स्थान आया उन्हें पुरुस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। यह कुल 18 महिला सिपाहियों को दिया गया।

ये भी देखें : कोरोना वैक्सीनेशन: 15-18 साल के बच्चों को अनुमति, ऐसे करें COWIN पर रजिस्ट्रेशन

महिला सिपाहियों ने बताया कि आठ विषयों का टेस्ट हुआ था। जो इसमें प्रथम आया उसे उच्च अधिकारियों द्वारा मेडल व पुरुस्कार दिया गया। इससे वह और उनका परिवार काफ़ी खुश है। उन्होंने काफ़ी सेल्फ़ी भी ली। उन्हें खुद पर काफ़ी गर्व भी हो रहा है।

ये भी देखें : देश में ओमीक्रॉन और कोरोना के मामले बढ़े, पार्टियां फिर भी कर रहीं रैली

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)