खबर लहरिया Blog वनांगना संस्था ने ‘जेंडर,स्वास्थ्य,कानून’ पर किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

वनांगना संस्था ने ‘जेंडर,स्वास्थ्य,कानून’ पर किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Vanangana sanstha conducted three-day training on 'gender, health, law'

                                                                                          तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों की फोटो ( साभार – वनांगना)

बांदा| वनांगना संस्था द्वारा बांदा में 16 सितंबर से 18 सितंबर 2023, को ‘जेंडर,स्वास्थ्य,कानून’ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण करवाया गया। प्रशिक्षण में महुआ ब्लॉक के 5 गांवो से आये 28 किशोरों ने भाग लिया। यह पांच गांव हैं- भवाई, कलहरा, हुसैनपुर, सराय जादीद, पनगरा। ट्रेनर लखनऊ से आये थे।

संस्था वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश कुमार, आराधना सिंह सहयोग लखनऊ और बुंदेलखंड से महेन्द्र कुमार विशेष रूप से रिसोर्स परसन (व्यक्ति) की भूमिका में शामिल रहे।

प्रवेश जी द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि आर.के.एस.के (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है। साथ ही उन्होंने संविधान के मूल्य अधिकारों को बताते हुए, समता और समानता को विस्तार से बताया।

महेन्द्र जी ने बताया की मानसिक हिंसा से हम सबके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। बेड टच (गंदा स्पर्श) और गुड टच (अच्छा स्पर्श) को कैसे पहचाना जा सकता है। अगर आपके साथ बेड टच हो रहा है तो अपने घर में ज़रूर बताये।

जुनेद और घनश्याम ने बताया की लड़कियों के लिए अभी भी रोक-टोक बहुत ज़्यादा है।

युवराज और समीर ने कहा कि अब से अगर किसी लड़की के साथ छेड़खनी होगी तो हम लोग उसको रोकेंगे।

कार्यक्रम में लीडर रहे प्रिंस,आशु,परवेज,प्रेमबाबू,चंद्रभान,दीपक,सुहेल ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।

संस्था कार्यकर्ता शोभा देवी और नत्थू ने कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाई।

( नोट – यह प्रेस रिलीज़ वनांगना संस्था द्वारा ज़ारी की गई। हम कंटेंट के लिए किसी भी तरह से भागीदारी नहीं है।)

 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke