खबर लहरिया जवानी दीवानी Valentine Day Special : सुनिए भोजपुरी में प्यार भरे गाने

Valentine Day Special : सुनिए भोजपुरी में प्यार भरे गाने

तो लो भईया आ ही गया वो हफ्ता जिसका हर प्रेमी जोड़े को रहता है साल भर इंतज़ार, ज़रा बाहर निकल के तो देखिये, कैसे लालो-लाल सज गए हैं बाज़ार। व्हाट्सप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम, अब हर जगह होगा प्यार का इज़हार और प्रेमियों के दिल होंगे गुलज़ार। हम बात कर रहें हैं “वैलेंटाइन डे” की।

हर साल फरवरी के महीने में आने वाले प्यार के हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। 7 फरवरी को रोज़ डे मनाया जाता है। ये साल का वह मौसम है जिस समय लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं।

प्यार के इस मौसम में मैं ले आई हूँ अपना शो “भोजपुरी पंच तड़का” जिसमें आपको सुनने को मिलेंगे प्यार भरे दिल को लुभा देने वाले गाने। इन गानों के ज़रिये आप चाहें तो अपने चाहने वालों को प्रोपोज़ करने के लिए सुना सकता है, क्यों अच्छा आइडिया है न, हा हा!

चलिए सुनते हैं भोजपुरी के प्यार भरे गाने

5. ‘किस्मत में नइखे परी काहे के 14 फरवरी’, यह गाना भोजपुरी के सिंगर नीलकमल सिंह ने अपने अलग अंदाज में गाया है। यह गाना 13 फ़रवरी 2021 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

 

4. अब मैं जिस गाने के बारे में बात करने जा रही हूँ वह गाना 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाला है, जिसका नाम है ‘तुम्हारे सिवा।’ यह गाना पवन सिंह का है और इस गाने को सुनने के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। इस गाने के बारे में पवन सिंह के एक स्टेज शो में बताया था जिसे आप यहां नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं :-

https://www.youtube.com/watch?v=rvwclzGJsUg

 

3. वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘नईहर के याद’ गाना आपको खेसारी लाल यादव व अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में सुनने को मिलेगा। यह गाना इस समय इतना वायरल हो रहा है कि लोग इस गाने के पीछे पागल हो चुके हैं।

 

2. ‘Mohbbat Saply Kijiye’, यह एक एल्बम सांग है जिसे अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज़ दी है। वैसे सप्लाई होने के लिए क्या नहीं हो सकता लेकिन क्या प्यार भी सप्लाई हो सकता है? यह हम तो नहीं जानते लेकिन गाने के बोल तो यही कह रहे हैं। अब आप खुद ही यह गाना सुनिए और समझिये।

 

1. ‘पिया रे’ यह गाना भी एक ऑडिओ सांग है जिसमे राहुल रंजन ने गाया है। इसे गाने को भी आप सुन सकते हैं और बस प्यार के रंग में इन प्यार भरे गानों के साथ डूब जाइये।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke