खबर लहरिया जवानी दीवानी महोबा के उत्तम सिंह यादव ने किया नाम रोशन

महोबा के उत्तम सिंह यादव ने किया नाम रोशन

Mahoba News, Breaking News

जैतपुर विकासखंड के सुगिरा गांव के उत्तम सिंह यादव ने बिना किसी स्टेडियम व कोच के सहारे बालू और पहाड़ों पर योग तथा जिमनास्टिक का अभ्यास कर के एवं ऊबड़-खाबड़ जमीन में और पहाड़ों पर हाथों के बल चलकर इतिहास रचा है। जहां सामान्य व्यक्ति यह साहस दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं वही एक पैर से विकलांग होने के बाद भी उनके हौंसले बुलंद है। वह विकास भवन की 151 सीढि़यां आसानी से चढ़ और उतर जाते हैं। जिसके चलते इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास के पन्ने में महोबा जिले का नाम रोशन किया है। बताया कि वह तीन वर्ष पूर्व खेल युवा विभाग में क्रीड़ा श्री के पद पर तैनात थे। अब अपने गांव में कृषि का कार्य कर भरण पोषण करते हैं। उनकी इस कामयाबी से पूरे जनपद में खुशी है।