तरुण की मौत के बाद उत्तम नगर में तनाव बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट सामने आईं, जिनमें ईद पर “खून की होली” जैसे हिंसा वाले बयान भी दिए गए, जिससे इलाके में डर का माहौल तेजी से फैल गया। हालांकि हर साल ईद के समय कुछ परिवार अपने गांव जाते हैं, लेकिन इस बार लोगों का कहना है कि जाने वालों की संख्या ज्यादा है। फिलहाल, इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और लगातार गश्त की जा रही है। स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। कई स्थानीय लोगों ने भी कहा है कि उन्हें पुलिस पर भरोसा है कि वह शांति बनाए रखेगी। 1:09-1:26 तक के बाइट्स सोशल मीडिया/X से लिए गए हैं।
ये भी देखें –
छतरपुर: नदी है या बहाना? मुस्लिम परिवारों को निशाना बनाए जाने का आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’