खबर लहरिया चुनाव विशेष राजस्थान चुनावी नतीजों पर खास अपडेट

राजस्थान चुनावी नतीजों पर खास अपडेट

साभार: ट्विटर

राजस्थान संग आज कई राज्यों में चुनाव परिणाम प्रकाशित किये जाएँगे। इस समय राजस्थान में हर एक वोट की गिनती जारी है। बीएसपी और निर्दलीय लोग इस बार के चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

2008 में, 23 अन्य प्रतिनिधि पाए गये थे। इस बार 19 अन्य अग्रणी प्रतिनिधि दिखाई पड़ रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोका गहलोत का कहना है कि इस बार कांग्रेस ही भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

चुनावी अखाड़े में इस समय सचिन पायलट को सबसे आगे बताया जा रहा है।

तीसरे दौर की गिनती के बाद सचिन पायलट 8800 वोटों से आगे बढ़ते दिखाई पड़ रहे हैं वहीँ गेहलोत ने पहले पड़ाव में 5100 वोटों हासिल किये हैं। सी.पी जोशी को दूसरे दौर में 769 वोटों के समक्ष बताया गया है और वहीँ वसुंधरा राजे, छट्टे दौर में 13440 वोटों के साथ पाई गई हैं।

आधिकारिक ईसीआई सार के अनुसार: कांग्रेस 91 सीटों से आगे बढ़ रही है, बीजेपी 71 सीटों से और अन्य राजस्थान में 22 सीटों पर हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब झाल्रपटन में आगे बढती दिखाई पड़ रही हैं
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झाल्रपटन में अग्रणी भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह के खिलाफ 4,000 से अधिक मतों से आगे बढ़ रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण पूनिया सडुलपुर से 646 वोटों से आगे बढ़ रही हैं। कांग्रेस राज्य के अध्यक्ष सचिन पायलट ने टोंक में 2,007 वोटों की अगुवाई की, वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत सरदारपुरा में 5,112 मतों से आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के आखिरी दाव ने भाजपा को दिलाया मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आखिरी दाव का असर राजस्थान चुनाव के नतीजों में दिखाई दे रहा है। भाजपा पार्टी अपनी उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन दिखा रही है।

वहीँ राजे सरकार के मंत्रियों को कठिन समय से गुज़रना पड़ रहा है
लोहावत में राजस्थान पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह ने 1,375 वोटों से कुछ पीछे दिखाई पड़ रहे हैं; सहकारी मंत्री अजय सिंह ने देगाना में 1,311 मत ही हासिल कर पाए हैं; गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर में 330 वोटों हासिल लिए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता चुनाव परिणाम प्रक्रिया में सचिन पायलट को आगे बढ़ता देख उनके घर के बाहर जश्न मनाने पहुंचे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक गहलोत का ये भी कहना है कि वोटों की गिनती में आगे-पीछे तो चलता रहेगा, लेकिन कांग्रेस ही यहाँ जनता के प्रति सार्वजनिक बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।