खबर लहरिया Hindi UP/Varanasi: शिया समाज ने छोड़ी ईद की खुशियां, इजराइल युद्ध में मारे गए लोगों के गम में लिया फैसला

UP/Varanasi: शिया समाज ने छोड़ी ईद की खुशियां, इजराइल युद्ध में मारे गए लोगों के गम में लिया फैसला

वाराणसी जिले के नगर क्षेत्र दोषीपुर में इस बार सिया समाज के लोगों ने ईद सादगी और गम के माहौल में मनाने का फैसला लिया है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इजराइल में चल रही लड़ाई में मारे गए लोगों के दुख में इस बार न तो नए कपड़े खरीदे जाएंगे और न ही घरों में पकवान बनाए जाएंगे। जहां पहले ईद की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो जाती थीं, वहीं इस बार लोगों ने खुशी की जगह संवेदना और एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया है। नमाज़ और रोज़ा जारी रहेंगे, लेकिन त्योहार की पारंपरिक खुशियां नहीं होंगी।

ये भी देखें – 

Israel – Gaza War: इजराइल ने गाजा में 60 दिनों के लिए युद्धविराम के समझौते पर सहमति जताई – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *