खबर लहरिया Hindi UP/Varanasi: कहीं पक्की सड़कें, कहीं बहती नालियां — दीनापुर की दो बस्तियों की कहानी

UP/Varanasi: कहीं पक्की सड़कें, कहीं बहती नालियां — दीनापुर की दो बस्तियों की कहानी

वाराणसी जिले के चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पटेरवा और दीनापुर वार्ड नंबर 8 में विकास को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में गांव में सीमित काम ही हुए हैं—कहीं सिर्फ पानी की व्यवस्था, कहीं जर्जर बिजली के खंभे और अधूरी सड़कें। कई परिवार आज भी आवास योजना, नाली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रधान कविता का कहना है कि बजट की कमी के बावजूद सड़क मरम्मत, पानी और कुछ आवास जैसी योजनाओं पर काम हुआ है, लेकिन अभी भी कई जरूरतें बाकी हैं। दूसरी ओर दीनापुर की राजभर बस्ती में नाली और पानी निकासी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास की मौर्य बस्ती में बेहतर सड़क और सुविधाएं हैं, जबकि उनके क्षेत्र में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि सभासद अनिल सोनकर का कहना है कि नगर निगम में शामिल होने के बाद सभी बस्तियों के लिए कार्ययोजना बनाई गई है और मार्च तक नाली-सड़क का काम शुरू होने की बात कही जा रही है।

ये भी देखें – 

बांदा,पंचायत चुनाव 2026: तुर्रा गांव में विकास पर सवाल, सड़क, नाली और आवास को तरसते ग्रामीण,

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *