वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रिया की मां का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ससुराल पक्ष दहेज में जमीन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई और उसे पंखे से लटका दिया गया। वहीं पति अमित कुमार वर्मा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उनकी पत्नी ने खुद यह कदम उठाया। उनका दावा है कि उन्होंने ही पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में वाराणसी के कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए हैं और टीम जांच में जुटी है।
ये भी देखें –
UP, Banda: महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सास-ननद गिरफ्तार
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें