खबर लहरिया Hindi UP Prayagraj: जान चली जाएगी, जमीन नहीं देंगे” – सोलर प्लांट के विरोध में प्रयागराज के किसान

UP Prayagraj: जान चली जाएगी, जमीन नहीं देंगे” – सोलर प्लांट के विरोध में प्रयागराज के किसान

प्रयागराज जिले के बिहरिया गांव में सोलर प्लांट के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है। गांव के लगभग 90 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं, लेकिन अब करीब 50 किसानों की जमीन इस सोलर प्लांट की चपेट में आ चुकी है। किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन देना नहीं चाहते, क्योंकि यही जमीन उनके बच्चों के पेट का सहारा है। कुछ किसानों की जमीन जबरन ले ली गई, तो कुछ के घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार निकाले जा रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। किसानों ने कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। खेतों में अब तक सरसों, गेहूं और धान की खेती होती रही है, लेकिन अगर जमीन चली गई तो वे खाएंगे क्या? इस मामले में कानून अभयराज यादव का कहना है कि जब प्लांट के लिए जमीन दी जा रही थी, तभी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी। हालांकि वे भी मानते हैं कि घर के ऊपर से तार निकलना खतरनाक है।

ये भी देखें – 

Ayodhya Solar Power Project: अयोध्या बनी सोलर सिटी, सरयू किनारे 40 मेगावाट का सोलर प्लांट

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke