खबर लहरिया Hindi UP/Prayagraj: बाढ़ में घर गिरा, सिस्टम भी गिरा?, प्रयागराज का गांव परेशान

UP/Prayagraj: बाढ़ में घर गिरा, सिस्टम भी गिरा?, प्रयागराज का गांव परेशान

प्रयागराज के शंकरगढ़ ब्लॉक के अकौरिया गांव में बाढ़ से घर गिरने, खराब हैंडपंप और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उर्मिला जैसी महिलाओं का कहना है कि किराया खर्च कर ब्लॉक जाने के बावजूद न तो अधिकारी मिलते हैं और न ही कोई समाधान निकलता है। करीब ढाई हजार की आबादी वाला यह गांव आज भी पीने के पानी के लिए जुगाड़ पर निर्भर है, जबकि लोग रोज़ मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। प्रधान और अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी का टकराव साफ दिखता है, लेकिन ज़मीनी हालात जस के तस हैं—क्या ऐसे ही रहेगा ग्रामीण विकास का सच?

ये भी देखें – 

2025 Disaster Report: बाढ़, भगदड़, हादसे और जल संकट — 2025 ने क्या सिखाया?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *