खबर लहरिया Blog यूपी-एमपी सहित आठ अन्य राज्यों में हुए 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

यूपी-एमपी सहित आठ अन्य राज्यों में हुए 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

आज मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित आठ अन्य राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव खत्म हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर 355 उम्मीदवार, वहीं यूपी में सात सीटों पर 88 उम्मीदवार विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं। छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 8 उम्मीदवार और कर्नाटका के 2 सीटों के लिए 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे मतदान किये गए। मतदान का आखिरी घंटा सभी सुरक्षा की व्यवस्थाओं को देखते हुए कोरोना मरीज़ों के लिए रखा गया था। तकरीबन 33,000 सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों में तैनात किए गए थें। 

सबसे ज्यादा 80.49 फीसदी मतदान आगर विधानसभा सीट और सबसे कम 35.23 फीसदी मतदान ग्वालियर पूर्व सीट पर हुआ। 

 

इन दस राज्यों में आज हुआ था मतदान

आज 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश 28 सीटें, गुजरात आठ सीटें, उत्तर प्रदेश सात सीटें, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड दोदो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एकएक सीट है।

पूरे देश में अभी 63 विधानसभा क्षेत्र में खाली हैं। जिनमें से 54 सीट के लिए चुनाव आज चुनाव हुए हैं। मणिपुर में दो सीटें खाली हैं जिन पर सात नवंबर को मतदान होगा। बाकी की सीटों के लिए अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की गयी है। 

 

राज्यों में यह रहा मतदान प्रतिशत

 

1) मध्यप्रदेश, शाम 6 बजे तक – 66 28 प्रतिशत

2) झारखंड, शाम 7:32 बजे तक – 62.46  

     दुमका – 65.27 प्रतिशत

     जिला बोकारो, बर्मो – 60.20 प्रतिशत

3) कर्नाटका ( राजेश्वरी नगर) – 39.15 प्रतिशत

     सिरा, शाम 5 बजे तक – 77.34 प्रतिशत

4) गुजरात, शाम 7:17 बजे तक – 53.28 प्रतिशत 

5) यूपी, शाम 5 बजे तक – 51 प्रतिशत 

6) ओड़िशा – 68.19 प्रतिशत 

7) नागालैंड – 78.05 प्रतिशत

8) हरयाणा, बरोदा – 46 प्रतिशत 

9) गुजरात – 50 प्रतिशत

10 राज्यों के इन क्षेत्रों में हुआ मतदान

 

गुजरात में आठ सीटों अब्दसा, लिमडी, मोरबी, धारी, गढ़ा (एसटी), कर्जन, डांग्स (एसटी) और कापड़ा (एसटी) के लिए मतदान हुआ। 

उत्तर प्रदेश में सात निर्वाचन क्षेत्रनौगांव सादात, बुलंदशहर, टूंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी में मतदान हुआ। 

कर्नाटक में सिरा और राजा राजेश्वरी नगर सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। 

ओडिशा में तीर्थोल और बालासोर सदर, झारखंड में दुमका और बर्मो, नागालैंड में दक्षिणी अंगामी और पुंग्रोकिफायर में दोदो सीटों पर उपचुनाव हुए।

तेलंगाना, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में डबका, बड़ौदा और मरवाही सीट के लिए मतदान हुआ। 

कर्नाटका में राजेश्वरी नगर और सिरा पर मतदान हुआ।

 

यूपी में फिरोजाबाद निवासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

फिरोजाबाद के निवासियों ने क्षेत्र में विकास की कमी का आरोप लगाते हुए विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

कांग्रेस द्वारा पूर्व ही जीत की घोषणा करने पर भाजपा ने कसा तंज

कांग्रेस द्वारा मतदान के नतीजे आने से पहले ही जीत का दावा किया जा रहा है। जिस पर भाजपा पलटवार करती है। कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट को दोबारा ट्वीट करते हुए भाजपा की ओर से कहा गया कि सर्वे का सैंपल साइज तीन लोगों का है। इन तीन लोगों में कमलनाथ, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

 

कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने बहुत ही समझदारी से कांग्रेस से भाजपा में आये सदस्यों को उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतारा। तकरीबन 25 कांग्रेस नेता विधायकी पद से इस्तीफ़ा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। उपचुनाव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। 

 

मध्यप्रदेश चुनाव में इन नेताओं पर टिकी है सबकी नजर

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग पर सबकी नजर टिकी हुई है।

 

मुरैना जिले में हुई फायरिंग

ग्वालियरचंबल की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान मुरैना और भिंड में कई जगह फायरिंग का मामला सामने आया है। मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में दिन भर अलगअलग मतदान केंद्रों पर फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। जिसमें लगभग पांच लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने एक युवक के घायल होने की पुष्टि की है। भिंड की मेहगांव सीट पर कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों और पुलिस में भी भिड़ंत हो गयी थी। पुलिस के भारी पड़ने पर उपद्रवियों ने गांव के बच्चों को आगे कर दिया और मौके से फरार हो गए।

 

शिवराज ने सिर्फ झूठ बोला: कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा किमध्यप्रदेश के लोग जानते हैं कि शिवराज सिंह चौहान ने पिछले छह महीनों में सिर्फ झूठ बोला है और राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। मतदाता अब कांग्रेस को राज्य के लिए काम करने का मौका देंगे

 

 

पिछले दो चुनावो में शिवराज सरकार के 23 मंत्री हार चुके हैं

पिछले दो विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो शिवराज सरकार के 23 मंत्रियों को जनता ने वोट देकर सत्ता से दूर रखा हुआ है। साल 2013 में 10 मंत्री और 2018 में 13 मंत्री विधानसभा चुनाव में हारे थे। आज हुए उपचुनाव में 14 मंत्रियों की इज़्ज़त दांव पर लगी है। इसमें से 11 मंत्रियों पर भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है क्योंकि ये मंत्री उनके कहने पर ही कांग्रेस पार्टी बदलकर भाजपा में आए थें। 

 

चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में काफ़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साथ ही दोनों पार्टियां चुनाव के दौरान राज्यों में अपना दबदबा बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। अब चुनाव का फैसला ही तय करेगा कि कौन सी पार्टी राज्यों पर राज करती है। आने वाले 10 नवंबर को आज हुए मतदान की गिनती की जाएगी।