जिला महोबा के कबरई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिकारा में करीब ढाई साल पहले पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक गांव में नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 2 साल पहले केवल 3 दिन के लिए पानी आया था, उसके बाद से सप्लाई पूरी तरह बंद है। गांव में लगभग 20 पानी के कनेक्शन हैं, लेकिन किसी को भी पानी नहीं मिल रहा है। गांव में केवल एक हैंडपंप है, जो करीब 20 मिनट चलाने के बाद पानी देता है। इस कारण वहां भीड़ लग जाती है और पानी भरने को लेकर अक्सर विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है।
ये भी देखें –
MP Chhatarpur: 5 साल से पाइपलाइन फिर भी नहीं आया पानी, लोगों को खरीदना पड़ रहा पीने का पानी
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’