महोबा जिले के जैतपुर ब्लॉक के लाडपुर गांव का रहने वाला 27 वर्षीय बंटी अहिरवार दोस्तों के साथ कमलापुर तालाब में नहाने गया था। किनारे खड़ी नाव को लेकर तीनों दोस्त तालाब में घूमने लगे, लेकिन गहरे पानी में पहुंचते ही नाव पलट गई। दो दोस्त किसी तरह बच निकले, लेकिन बंटी गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। घटना के 24 घंटे बाद भी शव नहीं मिल पाया है।
ये भी देखें –
UP Banda: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत -आरोप अरबई गांव में हड़कंप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke