जिला महोबा के कबरई कस्बे में 31 मार्च 2026 को पत्थर पहाड़ पर काम करते समय 30 वर्षीय मजदूर रामदास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें शव तक देखने नहीं दिया गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी। परिवार का कहना है कि रामदास रोज की तरह सुबह 8 बजे काम पर गया था, लेकिन दोपहर में मौत की खबर आ गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह एक हादसा था और मजदूर लगभग 20 फीट नीचे गिर गया।
ये भी देखें –
Varanasi: मकान का छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा, 1 मजदूर की मौत और एक घायल
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’