चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के सिकरौ गांव में 9 तारीख की रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक एक घर में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी लोग बारात में गए हुए थे और घर में ताला लगा था। पड़ोसियों ने तेज आग की लपटें देखकर तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था — खाना बनाने के बर्तन, मिक्सी मशीन, कपड़े, अनाज और घर में रखा नकद पैसा भी राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब ₹1.5 लाख (डेढ़ लाख रुपये) का नुकसान हुआ है। गांव वालों की सतर्कता से आग पड़ोसी के कच्चे घरों तक फैलने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी देखें –
लखनऊ के ओशो नगर में भीषण आग, 150 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’