उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के सेमरा गांव में एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चोर दो घरों से जेवर चोरी करने में सफल रहे, जबकि तीसरे घर का ताला नहीं तोड़ पाए। ग्रामीणों का कहना है कि एक घर से बहू के जेवर चोरी हो गए, जबकि दूसरे घर में करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात कही जा रही है। बताया गया कि घटना के दौरान परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’