उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के झील का पुरवा, पाल नगर के रहने वाले दर्जनों लोगों ने बिजली बिल की समस्या को लेकर जिला अधिकारी को आवेदन दिया है। लोगों का कहना है कि जब से नए मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली का बिल काफी ज्यादा आने लगा है। किसी का बिल ₹7000 प्रति माह आ रहा है, तो किसी का ₹3000। इस तरह के भारी-भरकम बिल से आम जनता काफी परेशान है। ग्रामीणों की मांग है कि वर्तमान में लगे मीटरों को बदला जाए और पुराने मीटरों को दोबारा लगाया जाए। उनका कहना है कि वे इन नए मीटरों से संतुष्ट नहीं हैं। अगर मीटर नहीं बदले गए, तो वे अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’