ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनाव का असर अब भारत के गांवों तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की पैलानी तहसील के शादी मदनपुर गांव के करीब 50 लोग विदेश में फंसे हुए हैं, जो बहरीन, दुबई और सऊदी अरब में काम करते थे। उड़ान सेवाएं बंद होने के कारण ये लोग भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। परिवारों के अनुसार, कई लोगों का काम बंद हो चुका है और आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है। वहीं सुलेमान नाम के युवक ने बताया कि उनके रहने की जगह से करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे डर का माहौल बना हुआ है। गांव में परिवार अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन ने फंसे लोगों की पूरी जानकारी जुटाकर लखनऊ और नई दिल्ली भेजनी शुरू कर दी है।
ये भी देखें –
Iran–Israel: युद्ध का असर भारत की रसोई तक, पेट्रोल-गैस संकट के बीच LPG सप्लाई पर नई पाबंदी
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’