खबर लहरिया Hindi UP Banda: एक हफ्ते में समाधान नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे किसान, बांदा अन्ना जानवर मामला

UP Banda: एक हफ्ते में समाधान नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे किसान, बांदा अन्ना जानवर मामला

बांदा जिले के ग्राम पंचायत मिलथू में अन्ना जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। किसान अध्यक्ष पीसी पटेल ने बताया कि गांव में करीब 150 से अधिक अन्ना जानवर खुलेआम घूम रहे हैं, जो खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें रात-दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। अगर समय पर रखवाली न हो तो पूरी फसल बर्बाद हो जाती है, जिससे किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच सकता है। पीसी पटेल ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे।

ये भी देखें – 

UP Banda: बारिश, सिंचाई की कमी और जानवरों से परेशान किसान

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *