खबर लहरिया Blog UP/Banda: एक सप्ताह से लापता किसान, नहीं मिला अब तक कोई सुराग

UP/Banda: एक सप्ताह से लापता किसान, नहीं मिला अब तक कोई सुराग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र गोयरा मुगली गांव के एक किसान के लापता होने का मामला सामने आया जहां परिजनों का आरोप है कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

रिपोर्ट – शिवदेवी, लेखन – रचना

पुलिस कार्यालय आये परिजन, दिया ज्ञापन (फोटो साभार: शिवदेवी)                                    

 

इसी को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द कार्यवाही करने की मांग की है। 

लापता किसान की पत्नी शबनम खानम के मुताबिक 12 जून 2026 को उनके पति शाहरुख खान ट्रैक्टर लेकर खेत के तरफ गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब परिवार ने उनके मोबाइल फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फ़ोन बंद आया। इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई। परिवार का कहना है कि खेत के पास शाहरुख के जूते, कपड़े, और टूटा हुआ मोबाइल अलग-अलग जगहों पर पड़ा मिला जिसके बाद उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तब इस घटना की सूचना तत्काल मटौंध थाना पुलिस को दी गई लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। 

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों (लल्लू मुन्ना) के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था और उन्हें उनके द्वारा पहले भी धमकियाँ मिली थी और इसी वजह से उन्हें अपहरण की आशंका है। परिवार ने यह भी दावा किया है कि मामले में जिन लोगों पर उन्हें संदेह है उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। शबनम खानम ने बताया कि उन्होंने 15 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची शबनम खानम का आरोप है कि उनके परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है। 

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने परिवार को मामले की जांच कर जल्द से जल्द तथ्य सामने लाने और आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *