उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले के नगर पालिका मटौध में पिछले 6 महीनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रदूषित पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पानी की टंकी में एक बंदर के मरने की घटना सामने आई, जिसके बाद भी टंकी की कोई साफ-सफाई नहीं कराई गई। जनता का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी पीने से इनकार कर रहे हैं और सड़क पार कर 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं— जब हर महीने ₹150 का पानी का बिल लिया जा रहा है, तो शुद्ध पानी क्यों नहीं? अब जनता ने साफ कहा है— या तो साफ पानी दो, नहीं तो बिल नहीं देंगे।
ये भी देखें –
Varanasi News: 466 लाख की पानी टंकी बेकार, गरथौली गांव के 8000 लोग प्यासे
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’