खबर लहरिया Hindi UP/Banda: बुलडोजर चला, घर-दुकान गई! अब कहाँ जाएँ गिरवां के भूमिहीन परिवार?

UP/Banda: बुलडोजर चला, घर-दुकान गई! अब कहाँ जाएँ गिरवां के भूमिहीन परिवार?

बांदा जिले के गिरवां कस्बे में पुल और सड़क निर्माण के दौरान कई मकान और दुकानें हटाई गईं। इसके बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। 8 जून को प्रभावित लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की कि भूमिहीन परिवारों को पट्टे की जमीन दी जाए और रोजगार के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाए। लोगों का कहना है कि वे सरकारी जमीन पर रह रहे थे, लेकिन अब उनके पास न रहने की जगह बची है और न ही रोजगार का साधन। वहीं प्रशासन का कहना है कि भूमिहीन लोगों की व्यवस्था कराई जाएगी और रोजगार के संबंध में भी आगे विचार किया जाएगा।

ये भी देखें –

UP/Banda: गिरवां कस्बे में चला बुलडोजर, क्या जाम से मिलेगी राहत?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke