खबर लहरिया Hindi UP Ayodhya: होली की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

UP Ayodhya: होली की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक के जलालपुर तोरोमाफी ग्राम सभा में होली के दिन एक सड़क हादसा हो गया। 4 मार्च को सचिन और शिवा होली खेलकर दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच रामपुर भगन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवा को सीने में हल्की चोट आई, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं 20 साल के सचिन को गंभीर चोटें आईं। उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रॉड डाली है। फिलहाल सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी देखें – 

Prayagraj: बोर्ड परीक्षा देने निकले तीन छात्र, सड़क हादसे में एक की मौत, प्रयागराज से दर्दनाक खबर

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *