खबर लहरिया Blog UP: कानपुर में 5 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

UP: कानपुर में 5 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

 

कानपुर के घाटमपुर में 5 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Symbolic picture

                                                                                         सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: सोसल मीडिया)

लेखन – कुमकुम

बताया जाता है कि विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के सिर पर ईंट से कई वार भी किए जिससे लड़की गंभीर रूप से चोटिल हो गई। सूचना लगते ही ग्रामीणों के साथ आनन-फानन में पहुंचे परिजन लड़की को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में लड़की को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

10 जून शाम करीब 6:00 बजे कि यह घटना है बुधवार सुबह 7:00 बजे तक लड़की को होश नहीं आया लगभग 13 घंटे बीत चुके हैं।

गंभीर रूप में मिली लड़की गांव के युवक पर शक

घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ई-रिक्शा मैकेनिक ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का है और छोटी बेटी 5 साल की है, जो यूकेजी में पढ़ती है।

 10 जून शाम करीब 5:30 बजे उसकी छोटी बेटी कुछ सामान खरीदने मोहल्ले की दुकान पर जा रही थी। लगभग 15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो पत्नी बेटी को देखने घर से बाहर निकली। पास की दुकान पर पूछताछ की लेकिन दुकानदार ने बताया कि आपकी बेटी वहां आई ही नहीं थी।

इसके बाद पत्नी मोहल्ले की दूसरी दुकान की ओर बेटी को ढूंढने जा रही थी। शाम के करीब 6:00 बज रहे थे। तभी गांव का एक युवक कल्लू दिखा। पत्नी ने उससे बेटी के बारे में पूछा तो कल्लू ने मना कर दिया कि नहीं देखा है कल्लू के हाथ-पैर मिट्टी से सने हुए थे और वह तेजी से उन्हें धो रहा था। तभी उनकी बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कल्लू खुद दौड़ता हुआ मजार के पीछे गया और बच्ची को उठाकर लाया। बच्ची बुरी तरह से गंभीर रूप चोटिल थी।

खून से लथपथ मिली मासूम, हालत देखकर मां हो गई बेहोश 

जब लड़की की मां ने अपनी बेटी की हालत देखी तो वह सदमे में आकर बेहोश हो गई। लड़की का सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। उसके मुंह में मिट्टी और पत्ते भरे थे। शरीर के कपड़े बिखरे थे और प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था। मां को तभी समझ में आ गया कि लडकी के साथ कुछ गलत हुआ है। 

लड़की कुछ कहना चाह रही थी और उसने इशारे से गांव के युवक कल्लू की ओर इशारा भी किया, लेकिन वह तुरंत बेहोश हो गई।

लड़की की मां ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की मदद से लड़की को घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हैलेट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित

घाटमपुर में लड़की से हैवानियत के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि लड़की का इलाज हैलेट अस्पताल कानपुर के बाल रोग विभाग में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है, इसलिए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लड़की की स्थिति पर नजर रखे हुए है और हेल्थ बुलेटिन जारी करेगी लेकिन अभी तक उसे होश नहीं आया है।

डीएसपी ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और पाक्सो एक्ट की धारा में घाटमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दजाएगा।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *