खबर लहरिया Blog चुनाव व मतदान से जुड़ी सटीक जानकारी हेतु ट्विटर इंडिया चला रहा “Jagruk Voter” अभियान 

चुनाव व मतदान से जुड़ी सटीक जानकारी हेतु ट्विटर इंडिया चला रहा “Jagruk Voter” अभियान 

विधानसभा चुनाव 2022 के बीच ट्विटर इण्डिया ने लोगों तक चुनाव की सही जानकारी पहुंचाने के लिए “Jagruk Voter” अभियान चला रहा है। 

चुनाव को लेकर मतदाताओं के मन में बहुत से सवाल होते हैं। उन्हें नहीं पता होता कि सही जानकारी कहाँ से ली जाए। पहले तो वह इस बारे में अपने आस-पास के लोगों से पूछते हैं। कई बार उन्हें उनके सवाल के अनुसार संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिलता। फिर मतदाता को समझ नहीं आता कि वह चुनाव से जुड़ी सही और सटीक जानकारी कहां से लें। 

इसी को देखते हुए ट्विटर इंडिया द्वारा #JagrukVoter यानी “जागरूक मतदाता” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके ज़रिये मतदाता चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी और स्पष्ट जानकारी ले सकता है। 

हमने इसके लिए पायल कामत, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट, ट्विटर इंडिया से बात की। ये समझने के लिए की जनता विश्वसनीय जानकारी तक पहुँचने के लिए ट्विटर द्वारा किस तरह से फायदा उठा सकती है।

 

                     पायल कामत, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट

 

ये भी देखें – क्या चुनावी मैदान में उतरेंगी नेहा सिंह राठौर? | UP Elections 2022

ट्वीटर इण्डिया के ” #JagrukVoter” अभियान का उद्देश्य 

चुनाव के दौरान सार्वजनिक चर्चाएं अमूमन देखने को मिलती है। ट्विटर पर भी लोग बहुत से मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। प्रचार अभियान या दुनिया भर के लोगों से संवाद के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा ट्विटर के मंच का इस्तेमाल किया जाता है।

– गंभीरता से सोचने की प्रक्रिया (क्रिटिकल थिंकिंग) को मतदाताओं के लिए सरल बनाना 

– मतदाता शिक्षा को सुनिश्चित करना 

– मतदाताओं को विश्वशनीय स्त्रोत प्रदान करना 

– चुनावों के आस-पास सार्वजनिक बातचीत में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना 

– नागरिकों को उनके अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए सूचित करना और मदद करना

ये भी देखें – अम्बेडकर नगर: “महंगाई तो दोगुनी हो गई, लेकिन लूम चलाने की मज़दूरी आज भी राई भर” l UP Elections 2022

ट्विटर पर चुनाव से जुड़ी जानकारी ढँढ़ने की प्रक्रिया

 

#विधानसभाचुनाव2022 के बीच ट्विटर इण्डिया राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चुनाव अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। लोगों को सटीक जानकारी मिल सके, इसके लिए भारत के चुनाव आयोग (@ECISVEEP) और मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ मिलकर सूचना सर्च प्रॉम्प्ट (खोज संकेत) की शुरुआत की गयी है। 

– खोज संकेत अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और कोंकणी भाषा में उपलब्ध है  ताकि लोगों को आवश्यक जानकारी उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिल सके।

– जब लोग #AssemblyPolls2022, #उत्तराखंडविधानसभाचुनाव, #उत्तरप्रदेशचुनाव2022, #गोवाविधानसभावेंचणूक2022, #ਪੰਜਾਬਵਿਧਾਨਸਭਾਚੋਣਾਂ2022  #StateElections2022, #UttarPradeshElections, और #ManipurElections2022 आदि हैशटैग का इस्तेमाल करके निम्न चीज़ों के बारे में सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें यह चीज़ें भी शामिल हैं:- 

*उम्मीदवारों की सूची

*मतदान की तारीख

*मतदान केंद्रों की जानकारी 

मतदाता चाहें तो यूजर एक्सप्लोर टैब पर क्लिक करके और सर्च (ढूंढ़े) बार में चुनाव से जुड़े हैशटैग और खोज शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने सवाल या कोई संदेह चुनावी सर्च प्रॉम्प्ट पर दर्ज़ करा सकते हैं। 

 

मतदाता शिक्षा प्रश्नोत्तरी की करी गयी शुरुआत 

मतदाता अपने ज्ञान का परीक्षण करने एवं  चुनाव प्रक्रिया के बारे में और जानने के लिए ‘मतदाता शिक्षा प्रश्नोत्तरी’ में हिस्सा ले सकते हैं।

इसमें मतदाताओं से मतदाता पात्रता, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण, मतदान केंद्रों पर प्रोटोकॉल (नियम-निर्देश) आदि सवाल पूछे जाते हैं। अंत में एक स्कोरकार्ड (अंक सूची) आता है जिससे यह पता चलता है कि मतदाता द्वारा दी गयी जानकारी कितनी सही है। इससे तथ्यों की सटीकता का भी प्रमाण मिलता है। 

 ये भी देखें – चित्रकूट: “खेती भगवान भरोसे, वोट उसी को जो पानी परोसे” | UP Elections 2022

प्री-बंक्स श्रृंख्ला से जानें मतदान से जुड़े सवालों का जवाब 

प्री-बंक्स हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित होते हैं। इसमें चुनावी प्रक्रिया, मतदान केंद्रों और अधिकारियों की जानकारी समेत अलग-अलग विषयों को कवर किया जाता है। इस श्रृंख्ला में निम्न चीज़ों के बारे में बताया जाता है। जैसे :-

– वोट कैसे दर्ज़ करें 

– इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल करके कैसे वोट करें 

– वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के बारे में बताता है यानी एक मतदाता के रूप में आपने जिस उम्मीदवार को वोट किया है वह उसी को गया है या नहीं। 

इसके आलावा कोविड सुरक्षा के लिए  @ECISVEEP (भारत निर्वाचन आयोग) द्वारा दी गयी सारी जानकारी भी इसमें शामिल होती है जो आपको होम पेज पर सामने ही दिख जायेगी। 

आज अधिकतम जानकारी लोगों इंटरनेट पर खोजते हैं। ट्विटर जानकारी के एक जाल की तरह काम करता है। उपयुक्त हैशटैग के द्वारा मतदाता चुनाव से संबंधित छोटी से बड़ी जानकारी सत्यता प्रमाण के साथ ले सकता है। 

ये भी देखें – LIVE : CM योगी आदित्यानाथ की चित्रकूट जनसभा | UP Elections 2022

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke