खबर लहरिया Hindi ट्रांस बिल 2026: सुरक्षा के नाम पर सजा?

ट्रांस बिल 2026: सुरक्षा के नाम पर सजा?

ट्रांस बिल 2026 को लेकर ट्रांस और क्वीयर समुदाय के बीच गहरी चिंता और डर का माहौल है। जिन शेल्टर्स ने उन्हें सुरक्षा और अपनापन दिया, वही अब खतरे में नजर आ रहे हैं, क्योंकि कई लोगों को पहले ही उनके अस्तित्व को “बीमारी” बताकर मानसिक संस्थानों में धकेला जा चुका है। इस बिल के तहत “allurement” और “coercion” जैसे अस्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल उन संगठनों और लोगों को भी अपराधी बना सकता है जो ट्रांस व्यक्तियों की मदद कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद पहचान तय करने का अधिकार दिया था, इस कानून के जरिए वही अधिकार कमजोर होता दिख रहा है। सवाल यही है—क्या यह कानून सुरक्षा देगा या पहले से हाशिए पर खड़े लोगों को और पीछे धकेल देगा

ये भी देखें – 

Transgender Amendment Bill 2026: ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 का विरोध प्रदर्शन समुदाय ने उठाए गंभीर सवाल 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *