खबर लहरिया ताजा खबरें भोजपुरी न्यू ईयर स्पेशल के टॉप 5 गाने, जो मचा रहें हैं धूम

भोजपुरी न्यू ईयर स्पेशल के टॉप 5 गाने, जो मचा रहें हैं धूम

तो दोस्तों एक बार फिर से आप सभी का इस शो में बहुत-बहुत स्वागत है .

दोस्तों जैसा की हम सभी को पता है, 2021 का यह साल कितना दुःखदाई भरा रहा। हालांकि कुछ लोगों के लिए हो सकता है कि यह साल अच्छा भी रहा हो और कुछ लोगों के लिए थोड़ा बुरा भी। ख़ैर बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं और आने वाले साल का हम वेलकम करते हैं।

ये साल खत्म होने को है और नए साल की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। नए साल पर यदि गाना न बजे तो नया साल थोड़ा फ़ीका लगता है इसलिए लोग डीजे पर गाने बजा कर रात 12 बजे पटाख़े फोड़ कर नये साल की शुरुआत करते है l यहां तक की नये साल पर न्यू ईयर भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग मनोरंजन के लिए रिलीज़ भी होते है। इसी तरह साल 2020 में जो गाने रिलीज़ हुए थे वह गाने साल 2021 में भी बहुत वायरल हुए और अभी भी ट्रेंड कर रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-से गाने हैं? आप चिंता न करें, हम अपने इस बार के “भोजपुरी पंच” तड़का शो में भोजपुरी भाषा में नए साल के गानों की धुन लेकर आ रहे हैं। जो व्यूज़ का सिलसिला लगातार बढ़ाती जा रही है, तो सुनिए हमारे साथ आप भी इन गानों को….

ये भी देखें : भोजपुरी पंच तड़का में सुनिए अंजली भारती के सुपरहिट गानें

5. पांचवे नंबर पर है नये साल के डीजे भोजपुरी गाने जो इस समय यूट्यूब पर धमाल मचाये हुए हैं। इस गाने को गया है ‘गायक धनजी लाल यादव’ ने। इस गाने के व्यूज़ हैं…352,072
https://www.youtube.com/watch?v=AqDdPVyjCt0

4. चौथे नंबर पर गाना है, हैप्पी न्यू ईयर का भोजपुरी गाना “डीजे पे गाना बजी”, यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की आवाज़ में है और आप खुद भी देख रहे होंगे की अरविन्द अकेला कल्लू किस तरह से इस गाने में धमाल मचाये हुए हैं। यह गाना 29 दिसंबर 2020 को रिलीज़ किया गया था। इस समय गाने के व्यूज़ हैं….. 1,579,497
https://www.youtube.com/watch?v=WZylNGFB5CM

3. तीसरे नंबर पर गाना है,न्यू ईयर आने से पहले ही जब लोग पार्टी मनाते है उसी पर बनाया है यह गाना ‘पार्टी मनाएंगे मुर्गा खाके’, यह गाना अंतरा सिंह प्रियंका ने गया है जो की सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस गाने के व्यूज़ हैं…1,020,162
https://www.youtube.com/watch?v=aorMsY5wG0I

2. दूसरे नंबर पर गाना है, न्यू ईयर का सबसे बेस्ट गाना “कजरा लगा के कमाल लागेलू”, इस गाने को गाया है समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने। यह गाना भी बड़ा ही मज़ेदार है। इस गाने के व्यूज़ हैं… 3,719,550
https://www.youtube.com/watch?v=Hb5N7GA3BGE&t=25s

1. पहले नंबर पर गाना है, पार्टी न्यू ईयर के इस गाना को गाया है भोजपुरी सिंगर गोलू गोल्ड ने। यह गाना भी सबसे बेस्ट गाना है। इस समय यूट्यूब पर यह भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस गाने के व्यूज़ हैं… 3,686,250
https://www.youtube.com/watch?v=O3r4PEuZf3Q

ये भी देखें : भोजपुरी फिल्मों के सुपर एक्टर संजय पांडेय, विलेन के रोल से प्रसिद्ध

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)