खबर लहरिया ताजा खबरें अगर आपको बिहार की सैर करना हो तो इस जगह पर जरूर आये (टॉप 5 )

अगर आपको बिहार की सैर करना हो तो इस जगह पर जरूर आये (टॉप 5 )

हैलो दोस्तों!! भोजपुरी काउंट डाउन शो में आप सभी का बहुत -बहुत स्वागत है। आपको बता दूँ, मैं अपने शो में सिर्फ टॉप गाने ही नहीं लेकर आती हूँ बल्कि बिहार से जुड़ी हर एक कल्चर, पर्यटक स्थल को भी आपके सामने प्रस्तुत करती हूँ। जी, हां इस बार के शो में अब आप सोच रहे होंगे कि मैं क्या बताने वाली हूँ। दोस्तों आप सभी को घूमना-फिरना तो बहुत पसंद होगा और आये दिन लोग नई जगह पर घूमने भी जाते होंगे और मैं भी जाती हूँ। घूमने से पहले अधिकतर लोग कभी -कभी सोच में पड़ जाते हैं कि वह कहाँ घूमने जाएं। कई लोगों का सपना भी होता है कि वे पूरी दुनिया घूमें, हालांकि पूरी दुनिया घूमना किसी के लिए भी असंभव है। मगर, घूमने-फिरने का शौक लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है।

दोस्तों आज के शो में मैं लेकर आई हूँ बिहार के टॉप 5 ऐसी जगह जिसके बारे में सुनकर आप वहां खुद को जाने से नहीं रोक पाओगे।

ये भी देखें – बिहार : गोलघर का इतिहास और इसके गोलाकार होने की क्या है वजह ?

5. पांचवा नंबर – घूमने की एक ऐसी जगह बताने जा रही हूँ जो की गया जिला में हैं। यहां बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध को बोधज्ञान प्राप्त हुआ था। गया जिला एक प्रशिद्ध शहर है जो बिहार राज्य में स्थित है l गया तीन तरफ से छोटी -छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है।  यहां पश्चिम की ओर फाल्गु नदी भी बहती है। इस मंदिर में लोग दूर-दराज से दर्शन करने भी आते है। यहाँ की सबसे ख़ास बात बता दूँ, यहाँ का पितृपक्ष का मेला पूरी दुनिया में मशहूर है।

4. चौथा नंबर – अब हम बात करेंगे बिहार राज्य के मुंगेर शहर की। यहाँ एक ऐतिहासिक किला है। यहाँ पर सीताकुंड नामक प्रमुख कुंड है जो की मुंगेर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। सीताकुंड मुंगेर आने वालों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस कुंड का नाम भगवान राम की धर्म पत्नी सीता के नाम पर रखा गया है l वैसे तो इसकी एक लम्बी कहानी है। आप इसके बारे में और अच्छे से जान सकते हो। यह किला बहुत ही फेमस है तो आप यहाँ भी जरूर आईये।

3.तीसरा नंबर – आपने बिहार में नालंदा नाम भी सुना होगा जो की विश्व में भी बहुत प्रसिद्ध है। इस विश्वविधालय का भारत में ही नहीं दुनिया में भी एक गौरव था। इस विश्वविधालय की स्थापना 450 ईस्वीं में गुप्त शासक कुमारगुप्‍त ने की थी। यहाँ पर छात्र पढ़ाई करने के लिए आते थे। इस विश्वविधालय के छः द्वार थे लेकिन कुछ टाइम बाद ही 12वीं शताब्दी में बख़्तियार ख़िलजी ने आक्रमण करके इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया।

2. दूसरा नंबर – बिहार की राजधानी पटना। यह जगह इतनी फेमस है कि हर कोई जानता है। पटना गंगा नदी के किनारे बसा सबसे बड़ा शहर है। आपको बता दूँ, प्राचीन भारत में इसे पटलिपुत्र के रूप में जाना जाता था l इतना ही नहीं ये शहर दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ एक पर्यटक स्थल भी है। बिहार संग्रहालय, गोलघर, बुद्ध स्मृति पार्क, हनुमान मंदिर, बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी मंदिर, अगम कुआँ, कुम्हरार, क़िला हाउस, शहीद स्मारक आदि प्रमुख स्थल हैं।

1.पहला नंबर – बिहार का प्रसिद्ध जिला सीतामढ़ी। सीतामढ़ी की लोकल जगह से खबर लहरिया पर खबरे भी आते हैं। अब मैं आपको बता दूँ, किसी भी जगह का नाम होने का एक मकसद होता है तभी उसे वह नाम दिया जाता है। इसी तरह सीतामढ़ी का नाम माता सीता के जन्मस्थल के रूप में माना जाता है। कथा के अनुसार, सीतामढ़ी के पूनौरा नामक स्थान पर जब राजा जनक ने खेत में हल जोता तो उस समय धरती से सीता माता का जन्म हुआ था। माता सीता के जन्म के कारण इस नगर का नाम सीतामढ़ी पड़ा। सीतामढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थल में जानकी स्थान मंदिर, उर्बीजा कुंड, हलेश्वर स्थान, पंथ पाकड़, बगही मठ आदि प्रमुख हैं। यह बहुत ही फेमस जगह है। यहां आपको जरूर से घूमने के लिए आना चाहिए।

ये भी देखें – बराबर गुफाओं की अदभुत खूबसूरती

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)