खबर लहरिया ताजा खबरें हँसते-हँसते हो जायेंगे लोटपोट, मनोज सिंह टाइगर की टॉप 5 कॉमेडी

हँसते-हँसते हो जायेंगे लोटपोट, मनोज सिंह टाइगर की टॉप 5 कॉमेडी

हैलो दोस्तों कैसे है आप सब? आई हॉप सभी ठीक होंगे और अपने घर में सुरक्षित होंगे।

हर शो की तरह एक बार फिर से हाजिर हूँ। जैसा की हम सभी ने भोजपुरी फिल्म तो देखते ही है, लेकिन फिल्मों के अंदर एक बहुत ख़ास चीजे होती है कॉमेडियन का रोल जिसे लोग देखना बहुत पसंद करते है। तो दोस्तों इस बार के शो मैं बताने वाली हु भोजपुरी के पॉपुलर अभिनेता कॉमेडियन मनोज सिंह टाइगर के बारे मे, जो अपने कॉमेडी से लोगों का दिल जित लेते है।

मनोज सिंह टाइगर का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था इन्हे कॉमेडियन करना बहुत ही पसंद है। भोजपुरी सिनेमा में मनोज टाइगर को बतासा चाचा के नाम भी जाना जाता है। भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में मनोज टाइगर एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने भोजपुरी कॉमेडी को एक अलग पहचान दी है। मनोज टाइगर ने अबतक में अनगिनित फिल्मों में अपना अभिनय किया है। मनोज टाइगर को अभिनय की तरफ रुझान गाँव के रामलीला से शुरू हुआ था।

ये भी देखें :

भोजपुरी के पॉपुलर अभिनेता के टॉप 5 गाने

उसके बाद मनोज टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत को लेकर 1997 में मुम्बई गए थे। मुम्बई में उन्हें पृथ्वी थियेटर में काम करने का मौका मिला यहाँ पर उन्होंने अपने खुद की नाट्य मण्डली बनाई और कई नाटकों में नाट्य प्रस्तुति दी। इसी दौरान उनकी एक प्रस्तुति को अभिनेत्री आयशा जुल्का ने देखा और उन्होंने मनोज टाइगर को फिल्म में काम करने का सलाह दी। उसके बाद क्या फिल्म की सफर शुरू हो गया। उन्हें पहली फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे में काम करने का मौका मिला। उसके बाद निरहुआ रिक्शा वाले में काम करने का मौका मिला। इसी फिल्म के बाद मनोज टाइगर का नाम बतासा चाचा के नाम से मशहूर हो गए।

मनोज टाइगर का नाम भोजपुरी के दर्शक भली-भांति जानते है। जी हाँ मनोज टाइगर भोजपुरी फिल्मों में कई बार कॉमेडियन, अभिनेता और विलेन के रूप में भी नजर आते है। आपको बता दूँ आम्रपाली दुबे के साथ मनोज टाइगर ने फिल्म लागल रहा बतासा में एक अभिनेता के रूप में काम किया है।

आपको बता दूँ मनोज टाइगर ने रियलिटी शो को भी होस्ट किया है। उनमें प्रमुख है बिरहा मुकाबला और दो दूनी के पांच। मनोज टाइगर ने बॉलीवुड फिल्म बाटला हाउस में भी काम किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। मनोज टाइगर को 6वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. पांचवे नंबर पर कॉमेडियन है मनोज टाइगर का ‘आवा बैठा हमरा डंडा पे’ यह टाइटल सुनते ही मजेदार लग रहा है l तो कॉमेडियन तो मजेदार होगा ही इसका व्यूज है 19,189 .https://www.youtube.com/watch?v=Nn-AUW_Yjiw

 

4 चौथे नंबर पर मनोज टाइगर का कॉमेडी है और इसमें है प्रकाश जयस सबसे हिट रहा है यह रोल भी इस कॉमेडी का व्यूज बता दू आपको 918,603 (9 लाख)
https://www.youtube.com/watch?v=HMm_VFH2q24

3 तीसरे नंबर पर है मनोज टाइगर का भोजपुरी के सबसे बेस्ट कॉमेडी है जिसे आपको देखते ही हस्ते -हस्ते फुले नहीं समाओगे इसका व्यूज है 1,953,808 (1 मिलियन)
https://www.youtube.com/watch?v=NccZ5kqoCsY

2 . दूसरे नंबर पर है मनोज टाइगर का कॉमेडी है बिरयानी का दुकान यह कॉमेडी भी बड़ा ही मजेदार है इस वीडियो में देख रहे होंगे आप की एक बिरयानी की दूकान है उसमे कैसे कॉमेडी करते नजर आ रहे है इसकी व्यूज बता दू आपको 2,280,07 (2 मिलियन)
https://www.youtube.com/watch?v=JAt0lbtgXM0

1. पहले नंबर पर कॉमेडी है दुकान में हिरो गिरी आप इस वीडियो में खुद ही देख रहे होंगे की कैसे दूकान में बैठ कर अपने कॉमेडी को प्रस्तुत कर रहे है इस वीडियो की व्यूज है 8,775,813 (8 मिलियन)
https://www.youtube.com/watch?v=PGpzrF3BvjE

ये भी देखें :

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा के टॉप गाने

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)