खबर लहरिया टीकमगढ़ टीकमगढ़ : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग

टीकमगढ़ : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग

टीकमगढ़: 18 अगस्त 2021 को पलेरा जनपद पंचायत की मोरपारिया गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी ने प्रण लिया कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार ही आएगी। खरगापुर निवासी चंद्रा सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक के घर आकर सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वाले मोरपारियां गांव निवासी राम गोपाल दुबे ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ है वह पहले भी कांग्रेस में ही थे लेकिन कुछ अनबन के चलते उन्होंने भाजपा का हाथ थामा था। लेकिन जिस उम्मीद के साथ वह भाजपा में गए उनकी उम्मीदों में पानी फिर गया। उनको पार्टीबमें रहकर कोई मान सम्मान नहीं मिला। उन्होंने अपने घर वापसी की है। वह अकेले नहीं अपने गांव के दर्जनों लोगों को लेकर आए हैं।
बीस वर्षीय सौरभ बताते हैं कि उनके साथ सैकड़ों की संख्या में यूथ जुड़ा है। गांव गांव जाकर वह नवजवानों को कांग्रेस के प्रति जागरूक करेंगे। कांग्रेस किसानों और नौजवानों के हित में काम करती है इसीलिए वह कांग्रेस को पसंद करते हैं। नौजवानों को मोदी पकौड़ा तलने की सलाह देते हैं। अगर वह खुद आज के यूथ जैसे पढ़े लिखे होते तो ऐसी बातें न करते।

पार्टियों में आना जाना आम बात है और यही राजनीति भी मानी जाती है। लेकिन आज के माहौल में जिस तरह से राजनीति बदलती जा रही है। सत्ता वाली पार्टी को पार्टी के घर के लोग छोड़कर जा रहे हैं तो इसका नुकसान तो भुगतना ही पड़ेगा। चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा और कोई और भी राजनीतिक दल।

ये भी देखें :

पंचायती चुनाव 2021 : यूपी में भाजपा ने सोशल मिडिया को बनाया हथियार, क्या इससे बनेगी सरकार?