खबर लहरिया क्राइम टीकमगढ़ : 26 वर्षीय लापता महिला का कुएं में मिला शव

टीकमगढ़ : 26 वर्षीय लापता महिला का कुएं में मिला शव

टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के अंतर्गत गांव बदरगुड़ा में एक 26 वर्षीय महिला का शव कुएं में पाया गया। घटना 10 नवंबर 2021 की है। परिजनों का कहना है कि 7 नवंबर को महिला बिना किसी को बताए कहीं चली गयी थी तब से ही वह लापता है। खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। 10 नवंबर को जब उनकी बेटी कुएं के पास शौच के लिए गयी तो कुएं में उसे महिला का तैरता हुआ शव दिखा। इसकी सूचना थाने में दी गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी देखें – वाराणसी : 45 वर्षीय व्यक्ति का फांसी पर लटका मिला शव

मृतक महिला के पति का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता सब कैसे और क्यों हुआ। वह लोग खुशी-खुशी रहते थे। उसने अपने ससुराल से शादी से पहले पैसे लिए थे। जिसे लेकर उसके पिता यानी मृतक महिला के ससुर और महिला में कहा सुनी हुई थी। इस बारे में महिला ने उसे नहीं बताया था। फिर उसे अपनी पत्नी का शव कुएं में मिले जाने की सूचना मिली।

मामले में मृतक महिला के मायके वालों जिसमें भैया नीरज अहिरवार का कहना है कि उनकी बहन ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई है। 9 नवंबर को उन्हें पता चला की उनकी बहन कल्पना कहीं चली गयी है। फिर 10 नवंबर को उन्हें अपनी बहन की मौत के बारे में पता चला। उन्हें नहीं पता कि उनकी बहन ने आत्महत्या की है या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा।

ये भी देखें – वाराणसी : 16 वर्षीय लड़के का मिला शव, गाँव में मचा कोहराम

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)