उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सोहावल ब्लॉक में लगने वाला रायपुर का ऐतिहासिक मेला अनंत चौदस से शुरू होकर दीपावली तक चलता है। माना जाता है कि यह मेला करीब 120 साल पुराना है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा का लोग हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। डिजिटल दौर में जहां घर बैठे ऑनलाइन खरीदारी करना आसान हो गया है, वहीं रायपुर का मेला आज भी अपनी खास पहचान बनाए हुए है। यहां छोटी-बड़ी जरूरतों के सामान के साथ लोगों को मिलता है रिश्तेदारों से मिलने, साथ वक्त बिताने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने का मौका। पहले इस मेले के दौरान कई दिनों तक रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहता था। अब यह समय भले ही कम हो गया है, लेकिन मेहमाननवाजी, मेल-मिलाप और भाईचारे की परंपरा आज भी कायम है।
ये भी देखें –
UP,Mahoba/कजरी मेला : आल्हा मंच ने बदली कलाकार की जिंदगी, 40 साल से बांसुरी बजा रहे नंदू जी
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’