महिला दिवस के मौके पर द कविता शो के इस खास एपिसोड में बात उन भारतीय महिलाओं की, जिन्होंने अपनी मेहनत और हिम्मत से नई मिसाल कायम की। बुंदेलखंड की क्रिकेटर क्रांति गौड़ से लेकर बिहार की मुसहर समुदाय की महिला बस चालकों तक, और टी20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से लेकर वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रचने वाली निर्देशक अनुपर्णा रॉय तक- ये कहानियाँ बताती हैं कि बदलता भारत कैसा दिख रहा है। लेकिन साथ ही छत्तीसगढ़ की मिड-डे मील रसोइया महिलाओं के संघर्ष की भी चर्चा, जो अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’