खबर लहरिया ताजा खबरें द कविता शो: बुंदेलखंड किसान, बेमौसम बारिश ने गेहूं, चना, सरसों की तैयार फसलें हुई चौपट, ज़मीनी मदद भी गायब

द कविता शो: बुंदेलखंड किसान, बेमौसम बारिश ने गेहूं, चना, सरसों की तैयार फसलें हुई चौपट, ज़मीनी मदद भी गायब

मार्च की बेमौसम बारिश ने बुंदेलखंड के किसानों की तैयार फसलें बर्बाद कर दीं- गेहूं, चना, सरसों और मसूर सब चौपट। लेकिन यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की भी कहानी है। खेतों में पानी भरा है, फसल सड़ रही है, लेकिन अब तक न सर्वे शुरू हुआ, न राहत पहुंची। छोटे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिनकी साल भर की आमदनी कुछ घंटों में खत्म हो गई। सवाल यह है कि जब नियम 33% नुकसान पर मुआवजा तय करते हैं, तो कार्रवाई में देरी क्यों? और जनप्रतिनिधि इस संकट के समय ज़मीन से गायब क्यों हैं?

ये भी देखें – 

गिरते हुए पुल बता रहे विकास की कहानी | द कविता शो | Bihar Bridges

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *