बुंदेलखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर विभा तिवारी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। थिएटर से मिली मजबूत नींव, स्वाभाविक अभिनय शैली और भावनात्मक गहराई ने विभा को एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। उन्होंने टेलीविजन पर पारिवारिक और सामाजिक कहानियों में मजबूत महिला किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। विभा बताती हैं कि कोविड काल के दौरान जब सब कुछ थम गया था, उसी समय उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। परिवार का साथ, आत्मविश्वास और बचपन से अभिनय का शौक आज उनके सपनों को साकार कर रहा है। वह सभी माता-पिता को संदेश देती हैं कि बेटियों के फैसलों को समझें, उनका साथ दें, क्योंकि सही समर्थन उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है।
ये भी देखें –
‘आश्रम-3’ वेब सीरीज़ क्यों है खास? सुनिए बॉलीवुड की अभिनेत्री ईशा गुप्ता से